IPS अशोक कुमार बने उत्तराखंड DGP: उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी तीस नवंबर 2020 को रिटायर हो जायेगे उसी दिन उत्तराखंड के आईपीएस अफसर अशोक कुमार नए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार लेंगे उनके चयन को राज्यपाल उत्तराखंड की सहमति मिल जाने के बाद उत्तराखंड सरकार की तरफ से उनको उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक बनाये जाने का फैसला लेते हुए आदेश जारी करे है आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड के पहले ऐसे आईपीएस अफसर होंगे जो लम्बे समय तक इस पद पर बने रहेंगे।
उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार को देश का सर्वश्रेष्ठ सक्रिय आईपीएस भी चुना जा चूका है। दिल्ली में आयोजित कार्यकम में उनको कुछ समय पहले ही वर्तमान में देश भर में करीब 4,000 आईपीएस अधिकारियों में से सिर्फ 25 को उत्कृष्ट के तौर पर चुना गया है। फेम इंडिया द्वारा हर साल देश के 25 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस की सूची जारी की जाती है।
उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बेहतर पुलिस कार्यशैली के माद्यम से अशोक कुमार अपना काम निभा चुके है 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार अपनी किताब खाकी में इंसान को लेकर उत्तराखंड से लेकर पुरे देश की पुलिस के लिए एक अच्छे लेखन के माद्यम से पुलिस की कार्यशैली से लेकर उसके किये जाने वाले कामो को लिखा गया है अशोक कुमार अभी वर्तमान समय में डी जी कानून वयवस्था के रूप में अपनी सेवाये दे रहे है उनको उत्तराखंड में काफी समय डीजीपी के पद पर काम करने का अवसर मिलेगा आईपीएस अशोक कुमार नवंबर 2023 में रिटायर होंगे।